नैनीताल
पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के चलते कोसी नदी उफान पर आ गई उसको पार कर रही तीन महिलाएं नदी के तेज बहाव में बह गई घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ एवं पुलिस ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बादएक महिला का शव नदी से निकाला जबकि दो अन्य महिलाओं की ढूंढ खोज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार खैरना पुलिस चौकी क्षेत्र के चौरासी के पास अपने पशुओं के लिए चारा लेने गई तीन महिलाएं कोसी नदी के जलस्तर बढ़ जाने से बीच धार में जाकर बह गई बताया जाता है कि चमडिया गांव की तीन महिलाएं 26 वर्षीय लता देवी पत्नी हरेंद्र सिंह 30 वर्षीय ललिता देवी पत्नी दिलीप सिंह तथा 33 वर्षी कमला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह अपने पशुओं का चारा लेने जंगल को गई थी।बताया जाता है कि सुबह लगभग 10 बजे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया लेकिन महिलाएं विपरीत परिस्थितियों में सर पर घास रखकर नदी पार करने लगी
और पानी के तेज बहाव में बह गई घटना की सूचना जब स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ को दी तथा मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कोश्या कोटली एवं एसडीआरएफ ने महिलाओं को ढूंढने का अभियान चलाया जहां पर लगभग 2 घंटे की मेहनत के बाद कमला देवी का शव नदी से बरामद कर लिया गया जबकि टीम दोनो अन्य महिलाओं को ढूंढ खोज में लगी हुई थी।इस बीच राज्य आपदा की ड्राइविंंग टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है




