उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–:केंद्र सरकार का बड़ा बयान- 2 साल में देशभर से खत्‍म कर दिए जाएंगे टोल प्‍लाजा

केंद्र सरकार का बड़ा बयान- 2 साल में देशभर से खत्‍म कर दिए जाएंगे टोल प्‍लाजा*

देशभर में वाहनों की स्वतंत्र आवाजाही के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि आने वाले 2 सालों में भारत को टोल नाका मुक्त बना दिया जाएगा. इसके लिए सरकार ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम को अंतिम रूप देने का फैसला लिया है. गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले दो सालों में वाहनों का टोल सिर्फ आपके लिंक्ड बैंक खाते से ही काटा जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) पूर्वोत्तर रेलवे के महा प्रबंधक उदय बोरवणकर अब कुमाऊं के इस अमृत भारत स्टेशन का करेंगे निरीक्षण।।

एसोचैम फाउंडेशन वीक कार्यक्रम में बातचीत करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि रूस सरकार की मदद से हम जल्द ही GPS सिस्टम को फाइनलाइज्ड कर लेंगे, जिसके बाद दो सालों में भारत पूरी तरह से टोल नाका मुक्त हो जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

बता दें इस समय देश में सभी कॉमर्शियल वाहन ट्रैंकिग सिस्टम से लैस हैं. वहीं, सरकार सभी पुराने वाहनों में भी जीपीएस सिस्टम टेक्नोलॉजी लगाने के लिए तेजी से काम करेगी.

Ad Ad
To Top