नई दिल्लीः
राज्यसभा में कृषि विधेयक बिल के विरोध करने के दौरान सांसदों को हंगामा करना महंगा पड़ गया आज राज सभा के सभापति ने हंगामा कर रहे उन 8 सांसदों को 7 दिन के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कल राज्यसभा में जो हुआ वो पहले संसद के उच्च सदन में पहले कभी देखने को नहीं मिला. जिस तरह विपक्ष के सांसदों ने कृषि विधेयक के विरोध में वेल में आकर हंगामा किया और रूल बुक फाड़ने का प्रयास किया उस पर कड़ी कार्यवाही की गई है. राज्यसभा स्पीकर वेंकैया नायडू ने कल हंगामा करने वाले 8 सांसदों को सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। . टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन, आप के संजय सिंह सहित राजीव साटव को भी निलंबित किया गया है. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा ही गैर जिम्मेदाराना बताया ।
ये सांसद हुए निलंबित
जिन विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन सहित आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, कांग्रेस के राजीव साटव, सैयद नासिर हुसैन, रिपुन बोरा और सीपीआई (एम) से केके रागेश और एल्मलारान करीम के नाम हैं. कल उपसभापति हरिवंश के सामने इन सांसदों के दुर्व्यव्हार के चलते उन पर ये कड़ी कार्रवाई की गई है.




