अल्मोड़ा

बड़ी खबर-: कुमाता हुई गिरफ्तार,नवजात बच्ची को फेंका था खेत में,DNA ने खोला राज ।।

अल्मोड़ा।
नवजात को खेत में फेंकने का मामला, डीएनए से हुई आरोपी मां की शिनाख्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

यहां अपनी नवजात बच्ची को जन्म के एक महीने के बाद खेत में फेंक आने वाली मां को पुलिस ने पूरे वैज्ञानिक सबूतों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसके पहले ही एक बेटा और दो बेटियां हैं ऐसे में चौथे बच्चे को बोझ उसका परिवार बर्दाश्त नहीं कर पाता इसलिए उसने जन्म देने के बाद नवजात को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने नवजात के डीएनए का मिलान गांव के कई महिलाओं के डीएनए से कराया तो पता उक्त मां का पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

मामला बीते वर्ष का है। 27 जुलाई 2020 को लमगड़ा कस्बे से लगे एक गांव में ग्रामीणों को गांव से कुछ दूरी पर खेत में एक बच्ची पड़ी मिली। बच्ची जीवित थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे महिला अस्पताल, अल्मोड़ा के लिए रेफर ​किया। महिला अस्पताल से भी नवजात को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील कुमार बिष्ट ने बताया कि डीएनए टेस्ट में आरोपी महिला ही नवजात की जैविक माता पाई गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका एक बेटा व 2 बेटियां है। परिवार में आर्थिक तंगी होने व पालन-पोषण न कर पाने के करण उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
थानाध्यक्ष के अनुसार महिला का पति होटल में कार्य करता है। लेकिन लॉक डाउन के चलते पिछले वर्ष से घर में ही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Ad Ad
To Top