केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने कुमाऊं की छह नदियों को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शामिल लिया है। दूसरे चरण में देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदी को इस परियोजना में शामिल किया जायेगा। राज्य के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने जानकारी दी है कि 15 जुलाई को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ हुई बैठक में उपरोक्त फैसला लिया गया।
हाल ही में चुफाल ने गंगा नदी की सहायक नदियों काली गंगा, रामगंगा, सरयू, जमरानी, रिस्पना, बिंदाल, लोहावती, सौंग ,भेला, ढेला, किच्छा, नंधौर, पिल्खा और कोसी को2 प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नमामि गंगे परियोजना में शामिल किए जाने का केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री को प्रस्ताव दिया था। इनमें छह परियोजनाओं को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मंजूरी मिली है। ऊधमसिंह नगर में (आई. एण्ड डी.) योजना (ढेला नदी) फेज-1 के लिए 199.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इस योजना के तहत 30.30 एम.एल.डी. की कुल उपचार क्षमता के लिए 9 एस.टी.पी. का निर्माण किया जाएगा। 17 नालों की टैपिंग भी की जाएगी। यह परियोजना 6 नदियों के प्रदूषण को रोकने के लिए काम करेगी।




