उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:कार खाई में गिरी,वाहन चला रहे युवक की मौत, तीन गंभीर

मसूरी
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं ताजा घटनाक्रम मे हुई एक सड़क हादसे में i10 कार सड़क से छिटक कर खाई में जा गिरी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई

प्रदेश में पहाड़ों की रानी मसूरी से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है, मसूरी में लाइब्रेरी बस स्टैंड के समीप एक कार सड़क से लगभग 400 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। पुलिस, फायर और आइटीबीपी रेस्क्यू टीम जंगल में राहत-बचाव अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) घास कटते समय महिला खाई में गिरी,दर्दनाक मौत ।।

जानकारी के मुताबिक़, पुलिस, फायर सर्विस और आईटीपीबी की संयुक्त टीम ने कार सवार चारों लोगों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को 108 की मदद से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) पिता को नहीं दिया भरण पोषण, डीएम ने पुत्र की काटी आरसी ।।

जानकारी मुताबिक़, मसूरी कोतवाली के कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि शनिवार शाम को गांधी चौक के पास कार खाई में गिरने की सूचना मिली थी, जिसके पुलिस की टीम मौके पर पहुंच थी। वाहन सवार सभी देहरादून के निवासी हैं। 

फायर सर्विस और आईटीपीबी के जवानों की मदद से सभी को खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक व्यक्ति मौत हो चुकी थी। घायलों में बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग एक ही परिवार के थे। सभी मसूरी के हुसैनगंज के रहने वाले है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई है। उनकी पत्नी पुलिस में सेवारत हैं। उन्हें भी चोटें आई हैं। साथ ही दो अन्य महिलाएं भी घायल हैं। सभी को सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)वनाग्नि रोकथाम को लेकर पहली बार राज्यस्तरीय समन्वय बैठक. अहम निर्णय।।
Ad Ad
To Top