उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग पर ऑटो और पिकअप वाहन की जबरदस्त टक्कर,एक की मौत दो घायल ।।

ऑटो और पिकअप में भिड़ंत एक की मौत दो घायल।

Haldwni
पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं शुक्रवार को
काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग पर ऑटो और पिकअप वाहन में हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी बाद मैं मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार 2 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पटवारी क्षेत्र का है लेकिन काठगोदाम पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि ऑटो हैड़ाखान से काठगोदाम को आ रहा था जबकि पिकअप वाहन काठगोदाम से हैड़ाखान को जा रहा था। हादसे का कारण पहाड़ के सड़क की तीव्र मोड़ ढाल होने के कारण दोनों वाहनों का भिड़ंत हो सकता है। पूरी घटना को पटवारी चौकी को सूचित किया गया है घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ad Ad
To Top