अन्य

बड़ी खबर—: और 376 नए मामले के साथ, देहरादून में आज भी सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज, जाने अपने जनपद का हाल ।

देहरादून:-प्रदेश में आज कोरोना के 376 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 71632 पहुंच गया है।
इधर राहत की बात है कि आज 428 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 65530 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 376 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 133 ,हरिद्वार से 49 , नैनीताल जिले से 47 , उधमसिंह नगर से 12 ,पौडी से 26 , टिहरी से 12 , चंपावत से 18 , पिथौरागढ़ से 23 ,अल्मोड़ा 11 ,बागेश्वर से 04 ,चमोली से 24 , रुद्रप्रयाग से 05 उत्तरकाशी से 12 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जबकि राज्य में आज 07 मरीजों की मौत हुई जबकि 428 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।

Ad Ad
To Top