पाटन (गुजरात)।गुजरात के पाटन जिले में शनिवार को एक एसयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगे एक खेत में चली गई। उसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कल्याणपुरा गांव में शनिवार को हुआ। कार की रफ्तार इतनी थी कि वह सड़क से उछलकर न केवल खेत में चली गई,बल्कि वहां काम करे तीनों किसानों का भी रौंद डाला। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
राधनपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “एसयूवी कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण गाड़ी सड़क से खेत में चली गई जहां किसान काम कर रहे थे।
मृतकों की पहचान धनभाई ठाकोर (30), प्रभु ठाकोर (35) और नाभा ठाकोर (40) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राधनपुर रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है।
कच्छ का परिवार सवार था उन्होंने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चालक, कच्छ से एक परिवार को लेकर पालनपुर जा रहा था। संभवत: एयरबैग खुलने से कार सवार बाल-बाल बच गए।




