देहरादून
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत रहे उपनल कर्मचारियों को सरकार ने राहत देते हुए आंदोलन के समय का वेतन देने का फैसला लिया है यहां राज्य में उपनल कर्मचारियों को सरकार ने राहत देते हुए 22 फरवरी से 17 अप्रैल तक हड़ताल पर गए कर्मचारियों को मानदेय भुगतान किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस आदेश के बाद इन तमाम हड़ताल में गए उपनल कर्मचारी को हड़ताल की अवधि का मानदेय भी दिया जाएगा जिसके लिए राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है लेकिन मानदेय के लिए यह शर्त रखी गई है की हड़ताल करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल की अवधि इनके शेष अर्जित अवकाश में परिवर्तित कर समायोजित करने अथवा अन्य किसी विकल्प पर परामर्श या विभाग का परामर्श प्राप्त करने के उपरांत ही दिया जायेगा।





