देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज कोरोना के खिलाफ जंग में अंबानी प्रबंधन द्वारा दिए गए पांच करोड़ की धनराशि के लिए आभार जताया।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना कि खिलाफ जंग में आज श्री अनंत अंबानी एवं रिलायंस फाउंडेशन ने जो फंड दिया है उसका वे आभार व्यक्त करते हैं।
देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज कोरोना के खिलाफ जंग में अंबानी प्रबंधन द्वारा दिए गए पांच करोड़ की धनराशि के लिए आभार जताया।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने ट्वीट कर कहा कि करोना कि खिलाफ जंग में आज श्री अनंत अंबानी एवं रिलायंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में पांच करोड़ रुपए की राशि का योगदान दिया गया है।
श्री रावत ने कहा कि संघर्ष की इस घड़ी में उनका यह सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है जिससे कोरोनावायरस लड़ाई को लड़ने में और मजबूती मिलेगी मैं इसके लिए श्री अनंत अंबानी व रिलायंस समूह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
गौरतलब है कि वैश्विक महामारी के इस दौर में उत्तराखंड संक्रमण के बढ़ते दबाव से राज्य जूझ रहा है राज्य में इस तरह से अन्य कारपोरेट घरानों से मिल रही सहायता से से बहुत हद तक राज्य को मदद मिल सकती है।






