उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–: उत्तराखंड में बनेगा एक और नया मंडल, बजट में रही यह मुख्य घोषणाएं, पढ़े विस्तार से ।।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट पेश करने के दौरान कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

➡️गैरसैंण को उत्तराखण्ड में एक नई कमिश्नरी बनाया जायेगा। इसमें चमोली, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को शामिल किया जायेगा। गैरसैंण कमिश्नरी में कमिश्नर एवं डीआईजी की नियुक्ति की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईवे पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, थार चालक हिरासत में, वाहन सीज, लाइसेंस निरस्त ।।

➡️नई बनाई गई नगर पंचायतों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 01-01 करोड़ रूपये दिये जायेंगे।

➡️ भराड़ीसैंण (गैरसैंण) ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान का टेंडर एक माह के भीतर किया जाएगा।

➡️गैरसैंण ग्रीष्माकालीन राजधानी परिक्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)अवैध खनन में लिप्त कई वाहन पकड़े गए वन विभाग का बड़ा एक्शन ।।

➡️ गैरसैंण ग्रीष्माकालीन राजधानी परिक्षेत्र में 20 हजार फलदार पेड़ लगाये जायेंगे।

➡️राज्य के प्रत्येक महाविद्यालयों को 20-20 कम्यूटर दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने गैरसैंण में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं _
_ गैरसैंण को बनाया राज्य का तीसरा मंडल (कमिश्नरी)। चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को किया शामिल।
_ भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में होगी टाउन प्लानर की की नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
_ नई बनाई गई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने की 1–1 करोड़ धन राशि की घोषणा।

Ad Ad
To Top