उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं हो सकती है जल्द, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने ली आज अहम बैठक।।

देहरादून

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखण्ड प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश शिक्षा विभाग के सचिव एवं अधिकारियों की बैठक ली ।

उक्त बैठक के दौरान 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के दृष्टिगत, केंद्र द्वारा राज्यों को दिए गए दोनों विकल्पों पर विस्तृत चर्चा की।

श्री पांडे ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी और शिक्षक की सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों से विचार-विमर्श एवं परामर्श कर शीघ्र ही बोर्ड परीक्षाओं के संचालन हेतु निर्णय लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

उत्तराखंड में हाई स्कूल की परीक्षा रद्द होने के बाद 12वीं की परीक्षाओं को लेकर आज राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। कोरोनावायरस कोविड-19 के फैलते प्रकोप में कमी के चलते अब यह माना जा रहा है की 12वीं की परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह अथवा जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

इसके अलावा अधिकारियों के साथ शिक्षा मंत्री की विस्तृत चर्चा के बाद वर्तमान में 1385 परीक्षा केंद्र हैं जिसमें 500 परीक्षा केंद्र और बढ़ाई जाने पर चर्चा हुई है। साथ ही परीक्षा के स्वरूप को लेकर चर्चा हुई और इस बार क्यू आर सीट पर भी इस बार 12वीं की परीक्षाएं कराए जा सकते हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि फिलहाल अभी महज चर्चा हो रही है मुख्यमंत्री से भी इस विषय में वार्ता होगी यदि मामले कम होते हैं तो जून के प्रथम सप्ताह में परीक्षा की तारीख भी तय की जाएंगी।

Ad Ad
To Top