उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:उत्तराखंड पुलिस का चला डंडा, ऑपरेशन मर्यादा के तहत उत्तर प्रदेश के 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गंगा घाट पर स्नान करना है तो मर्यादा में रहना होगा।।

हरिद्वार –
तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान हर की पड़ी पर शराब पीकर हुड़दंग करने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा आज से चलाए गए ऑपरेशन मर्यादा के अब इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं आज से ही प्रारंभ हुआ ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत आज शुक्रवार को हर की पौड़ी क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया जिन्हें धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। तथा गंगा घाटों पर गंदगी करते हुए पाए जाने पर 16 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 51/52 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना किया गया तथा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए अपनी आदत में सुधार लाने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(टनकपुर) पूर्णागिरि मेले के लिए दो स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को होगा फायदा।।

आज ऑपरेशन मर्यादा के पहले दिन अपनी गलत हरकतों के साथ गंगा घाट पर हुड़दंग मचा रहे थे तभी उत्तराखंड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से आए 3 लोगों को गिरफ्तार किया पूछताछ में इन हुड़दंग करने वाले ने अपना नाम साकेत त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी निवासी मवाना खुर्द जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश, बिट्टू पुत्र सुधीर त्यागी निवासी उत्तर प्रदेश,सहदेव पुत्र मनोज त्यागी निवासी मवाना खुर्द जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश, को गिरफ्तार कर इनका चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड पुलिस आरक्षी जनपदीय पुलिस एवं पीएसी/आईआरबी का चयन परिणाम घोषित, देखें हमारी वेबसाइट पर ।।

पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत भविष्य में भी गंगा घाटों पर हुड़दंग, नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी |इसके साथ ही हर की पैड़ी क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर फ्लेक्सी लगाए गए जिन पर गंगा घाटों पर किसी प्रकार के हुड़दंग नशा व गंदगी किए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।

Ad
To Top