देश

बड़ी खबर–: उत्तराखंड के प्रवासी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से पहुंचे​ 48 घंटे बाद, धरती को चूम के जताया सरकार का आभार,

लालकुआं
उत्तराखंड के प्रवासी 1086 नागरिक 19 तारीख को बेंगलुरु से ट्रेन संख्या 07351 बेंगलुरु लालकुआं सुपरफास्ट श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से चल कर गुरुवार को दोपहर 4:30 बजे पहुंचे।जहां स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम ने सभी प्रवासी नागरिकों की सघन जांच करते हुए राज्य के विभिन्न जनपदों के लिए उन्होंने बसों मैं बैठाना प्रारंभ किया।करीब 26 सौ किलोमीटर की थकान भरी यात्रा के बाद भी प्रवासी उत्तराखंड वासियों के चेहरे पर सुखद आत्मीयता का भाव देखा गया तथा अपनी माटी की खुशबू पाकर प्रवासी काफी खुश दिखाई दिए तथा उन्होंने उत्तराखंड सरकार का आभार जताया।


कोविड-19 नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरे देश में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों के लिए सूबे के मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा उत्तराखंड के प्रवासियों को लाने के लिए चलाई जा रही विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रवासियों को लाने में लगे हुए हैं।इससे पूर्व सूरत से काठगोदाम, तथा अहमदाबाद से लाल कुआं तक विशेष श्रमिक स्पेशल से प्रवासी नागरिक यहां पहुंचे थें​ जिसके बाद 19 तारीख को बेंगलुरु से बेंगलुरु लालकुआं सुपरफास्ट श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से 1086 प्रवासी आज यहां पहुंचे जो अपने अपने जनपद में प्रस्थान करेंगे।

उधर जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में प्रशासन ने 46 बसों का इंतजाम करते हुए अल्मोड़ा के 169, प्रवासियों को 6 बसो से, बागेश्वर के 124 प्रवासियों को 5 बसों से, चंपावत के 81 प्रवासियों को 3 बसो से, पिथौरागढ़ के 160 प्रवासियों को 6 बसो से एवं नैनीताल के 191 प्रवासियों के लिए,सात बस, तथा उधम सिंह नगर के 88 यात्रियों को ले जाने के लिए तीन बसों से, की व्यवस्था की है। इसके अलावा चमोली के 5 यात्री पौड़ी के 2 यात्री एक बस, देहरादून के एक यात्री हरिद्वार के 2 यात्री रुद्रप्रयाग के एक यात्री टिहरी के सात यात्री उत्तरकाशी के चार यात्री एवं अन्य 251 प्रवासी यात्रियों को 10 बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने टी में लगा रखी है।

Ad Ad
To Top