उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:(उत्तराखंड)यहां रेल विकास निगम लिमिटेड लगाएगा पांच बेड का आईसीयू एवं ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट। ।

चमोली
चमोली जिले के महिला बेस चिकित्सालय सिमली में जल्द ही इंटेंसिव केयर यूनिट और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से यहाॅ पर 5 बेड का आईसीयू और 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जाएगा। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि आईसीयू बेड और ऑक्सीजन प्लांट लगने से सीमांत जनपद को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। रेल निगम ने डीबीएल कंपनी को आईसीयू बेड और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डीबीएल कंपनी के अधिकारियों के साथ साइट विजिट कर प्लांट स्थापना के लिए जल्द से जल्द पूरा प्लान शेयर करने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइपलाईन, विद्युत व जनरेटर की व्यवस्था, शैड निर्माण सहित अन्य सिविल कार्यो को प्लान में शामिल किया जाए और निगम को आईसीयू बेड और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने में पूरा सहयोग किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी जल्द ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए एनटीपीसी से वार्ता की गई है और एनटीपीसी ने सीएचसी जोशीमठ में प्लांट स्थापित करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

इस दौरान डीबीएल कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 5 आईसीयू बेड और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए जरूरी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अगले 10 दिनों में आईसीयू बेड तथा 45 दिनों में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा।

Ad Ad
To Top