रामनगर –
पीरूमदारा मे ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। रामनगर से दिल्ली जा रही उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई । बताया जाता है कि पीरुमदारा ध्यानी पेट्रोल पंप के पीछे रेलवे ट्रैक पर महिला ट्रेन की चपेट में आई जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पीरूमदारा पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उस का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है ।वहीं पीरुमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिह महर ने बताया की महिला की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई थी।शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी मे रख दिया है।शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।कुछ दिन पूर्व भी एक युवक की इसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।




