उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:उत्तरप्रदेश से आ रहा था उत्तराखंड को अवैध सेमल की बल्ली का वाहन, वन विभाग की डौली गस्ती टीम ने किया मामला दर्ज,वाहन चालक फरार, तराई पूर्वी वन प्रभाग की गश्ती टीम की कार्रवाई ।।

लालकुआं
कीमती सेमल लकड़ी का चिरान लेकर जा रहा एक वाहन को वन विभाग की गस्ती टीम ने पकड़ने में सफलता पाई है सुबह हुई इस घटना से वन विभाग की टीम को देखकर वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया वन क्षेत्राधिकारी डौली अनिल जोशी ने बताया कि पकड़े गए वाहन में 80 नग सेमल लकड़ी के चिरान की बल्ली पाई गई हैं।
वन क्षेत्राधिकारी डौली अनिल जोशी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एक वाहन अवैध रूप से लकड़ी को लेकर जाने वाला है जिस पर सुबह 10.30AM पर हल्द्वानी -बरेली हाईवे के शांतिपुरी वन वैरियर के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक वाहन को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया पकड़े गए वाहन में वन उपज सेमल चिरान बल्ली 80 नग का अवैध अभिवहन करने पर देख महेद्रा पिकअप पंजीकरण नंबर up 26T0241 को पकड़ लिया तथा उससे लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया। श्री जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे सेमल चिरान की तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है। प्रथम दृष्टिया प्राप्त सूचना तथा जाँच के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहेड़ी- बरेली क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवम् वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा।
टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा दिनेश पंत , शिव सिंह डांगी, अर्जुन भाकुनी, अमजद खान, सुरेंदर, कृष्णा ,साहिद बेग आदि थे।

Ad Ad
To Top