चंपावत
मानसून सत्र के प्रारंभ होते ही विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं घटित होने पर त्वरित प्रतिवेदन सूचनाओं के आदान-प्रदान को देखते हुए जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/ अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनीत तोमर ने बताया कि केवल विषम परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे तथा अवकाश में जाने की सूचना अनिवार्य रुप से जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे ।
इसके साथ ही जिला अधिकारी ने नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के कई स्थानों पर हो रहे भूस्खलन को देखते हुए तत्काल प्रभाव से रात्रि में जनपद में वाहनों के संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रात्रि में यातायात के लिए घाट से चंपावत, चंपावत से घाट, कोतवाली चंपावत से टनकपुर की ओर, और क॔कराली गेट से चंपावत की ओर जाने पर रात्रि वाहनों को पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है यह आदेश तत्काल प्रभाव से आज लागू कर दिए गए हैं।
मॉनसून 2021 प्रारंभ हो गया हैं जिसके क्रम में एतद्वारा सूचित किया जाता है जनपद की समस्त तहसीलों एवं जनपदों में आपदा कंट्रोल स्थापित किए गए हैं। प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति को तत्काल तहसील स्तरीय एवं जनपद स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम में दर्ज किया जा सकता है। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग, 09 संबंधी सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त की जा सकती है।
तहसील स्तरीय तथा जिला स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर निम्न है-
जिला आपदा कंट्रोल रूम, चंपावत 05965 -230819/ 230703 (1077 टोल फ्री),
7895318895 व्हाट्सएप, 9917384226, 9758865458, 8126360465
तहसील चम्पावत 6397374138, 7456015714,
8394075014
तहसील लोहाघाट 7900381128,
7249977720
तहसील पाटी
9458148878,
7351303430
तहसील श्री पूर्णागिरि (टनकपुर)7456015119, 7252958795




