उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: इमानदारी की मिसाल,रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने आईफोन वास्तविक रेल यात्री को किया वापस, महिला यात्री ने की RPF की भूरी भूरी प्रशंसा, ट्रेन में आईफोन भूल गई थी महिला यात्री।।

काठगोदाम
रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल की इमानदारी आज उस समय देखने को मिली जब एक महिला रेल यात्री का आईफोन ट्रेन में छूट गया लावारिस हालत में मोबाइल फोन मिलने के बाद उस कॉन्स्टेबल ने उक्त मोबाइल को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में जमा करा दिया आज उक्त महिला यात्री के साथ साथ ट्रेन के अन्य यात्रियों ने भी कांस्टेबल की इमानदारी की भूरी भूरी प्रशंसा की ।
हावड़ा से चलकर काठगोदाम आने वाली 03019 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में आरक्षित कोच में एप्पल मोबाइल लावारिस हालत में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल को मिला लावारिस हालत में मोबाइल मिलने के बाद ड्यूटी पर तैनात करने कॉन्स्टेबल ने उपरोक्त मोबाइल को काठगोदाम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में लाकर जमा किया बाद में उक्त मोबाइल के वास्तविक मालिक को उसको सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) मानसून से गौला नदी बहेगी टनल के द्वारा, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण ।।

रेलवे सुरक्षा बल काठगोदाम पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार ने बताया कि 03019 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के रेलवे स्टेशन काठगोदाम पहुॅचने पर स्कोर्ट ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल पवन सिह को कोच सं0 ए-1 के बर्थ नं0. 21 में एक लावारिस मोबाइल मिला जिसे लाकर पोस्ट पर जमा किया गया। कुछ समय बाद उक्त मोबाइल के स्वामी/महिला का उक्त मोबाइल पर फोन आया, जिसके बाद उन्हें रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर बुलाया गया और इस दौरान उन्होंने बताया कि मैं लखनऊ से काठगोदाम के लिए पीएनआर सं0 6751765591 से अपनी पुत्री के साथ बर्थ सं0 19 व 21 में यात्रा कर रही थी, काठगोदाम उतरने के बाद फोन गाड़ी में ही छूट गया। महिला यात्री ने अपना नाम स्मिता चन्द्रा पत्नी श्री प्रशान्त चन्द्रा, पता-26/1 जी, वजीर हसन रोड लखनऊ उ0प्र0-226001 तथा अपना मोबाइल नंबर बताया, मोबाइल एप्पल कम्पनी का जिसकी कीमत पचास हजार रूपए है है उक्त मोबाईल महिला यात्री को पूरी तरह से जांच पड़ताल के बाद उन्हें सौंप दिया गया। यात्री द्वारा मोबाइल पाकर रेसुब की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी।

Ad Ad
To Top