उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–:आज NH 74 स्थित देवरिया टोल प्लाजा पर टोल हुआ फ्री, 2 घंटे तक वाहन भरते रहें फर्राटा, वजह रही यह ।।

किच्छा, 12 दिसम्बर।
कृषि बिल के विरोध में किसानों ने एनएच 74 पर देवरिया स्थित टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करते हुए टोल फ्री कर दिया। जिसके चलते टोल पर वाहन बिना टोल शुल्क दिये लगभग दो घंटे तक गुजरते रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने केन्द्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए नए किसान बिल को वापस लेने की मांग की। विदित हो कि पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। इधर देवरिया टोल पर उपस्थित लोगों को संम्बोधित करते हुए किसान नेता जितेन्द्र सिंह संधू एंव डा0 गणेश उपाध्याय का कहना था कि केन्द्र की मोदी सरकार ने नए कृषि बिल लागू कर किसानों के साथ बहुत बडा अन्याय किया है इस कानून में किसानों को उनकी फसलों के सही दाम नही मिल पायेगें और पहले से ही आर्थिक रूप से परेशान किसानों को आने वाले समय में भुखमरी का सामना करना पडेगा, पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा, जमाखोरी बढेगी इसके अलावा नए किसान बिल में तमाम तरह की खामिंया है जो देश के किसानों के हित में नही है। उन्होने सरकार से किसान हित में 3 काले कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नगराध्यक्ष अरूण तनेजा ने बताया कि प्रातः पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार क्षेत्र के सैकडो किसान किच्छा-देवरिया टोल प्लाजा पहुंचे जंहा 11 बजे से 1 बजे तक प्रदर्शन करते हुए वाहनों को टोल फ्री जाने दिया।। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, किसान नेता डा0 गणेश उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह संधू, सुरेश पपनेजा, जगरूप सिंह गिल, दर्शन कोली, ब्लाक अध्यक्ष गुडडू तिवारी, मेजर सिंह, फजील खां, राजेन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह मंड, देवेन्द्र सिंह मंड, गगनदीप सिंह, शम्मी कामरा, सुखविन्द्र सिंह, अशोक चुघ, अग्रेंज सिंह, फिरदौस सलमानी, विनोद कोरंगा, कुलदीप सिंह, मौ0 अहमद सहित सैकडो की संख्या में किसान मौजूद थे।

Ad Ad
To Top