
देहरादून
उत्तराखंड में आज 305 ने संक्रमित कोरोना मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 61566 हो गया है जबकि आज राहत भरी खबर है कि आज किसी की मौत नहीं हुई।
राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज 456 लोग इस संक्रमण से उबर कर अपने घर आए जबकि आज तक 3545 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
ताजा हालात के अनुसार आज अल्मोड़ा में आठ बागेश्वर में 10 चमोली में 22 तथा 6 लोग चंपावत में संक्रमित पाए गए इस तरह देहरादून में 78 हरिद्वार में 24 तथा 33 लोग नैनीताल में इस संक्रमण का शिकार हुए जब की पौड़ी गढ़वाल में 33 तथा 14 लोग पिथौरागढ़ एवं रुद्रप्रयाग में 21 लोगों को इस संक्रमण की चपेट में आने के चलते अस्पताल में एडमिट करना पड़ा इसके अलावा टिहरी गढ़वाल में 24 उधम सिंह नगर में 8 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए इस तरह राज्य में आज 305 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया।




