देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अब प्रकोप धीरे-धीरे कम होता हुआ दिखाई दे रहा है आज विजयदशमी के दिन 221 नए केस मिलने के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण व्यक्तियों का आंकड़ा बढ़कर के 60376 हो गया है।
आज 7:00 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में आज कोई भी मरीज संक्रमण का नहीं पाया गया जबकि बागेश्वर में एक चमोली में 13 चंपावत में 8 जबकि आज सबसे अधिक देहरादून में 89 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए इसके अलावा हरिद्वार में 30 नैनीताल में 21 तथा 13 लोग पौड़ी गढ़वाल में रिपोर्ट हुए हैं साथ ही एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के चलते पिथौरागढ़ में एडमिट कराया गया इसके अलावा 22 रुद्रप्रयाग तथा टिहरी गढ़वाल में 6 लोगों इस संक्रमण चपेट में आए साथ ही 8 लोग उधम सिंह नगर तथा उत्तरकाशी में 9 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया इस तरह राज्य में आज 9 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई तथा आज 319 लोगों विभिन्न स्थानों से डिस्चार्ज हुए वर्तमान समय में 4425 ऐसे केस हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं ।





