देहरादून
वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम के चल रहे प्रयास के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित रोग डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सभी नगर आयुक्त नगर निगम एवं निकायों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी निकायों से आगामी माह में डेंगू रोग की प्रबल संभावना को देखते हुए डेंगू रोग एवं मच्छर जनित रोग जो कि कूलर,फूलदान,गमले, खुली पानी की टंकी, पुराने टायर,एकत्रित कबाड़ आदि में जमा पानी से पैदा होते हैं श्री नेगी ने कहा कि इस रोग की रोकथाम के लिए जनता की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है पूर्व में भी उत्तराखंड राज्य में स्थानीय पार्षदों द्वारा डेंगू की रोकथाम में प्रबल नेतृत्व के साथ कार्रवाई की गई थी इसी को ध्यान में रखते हुए निकाय के समस्त पार्षदों का डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सहयोग प्राप्त करने के लिए भी कहा गया है उन्होंने कहा कि निगम एवं नगर पंचायत से क्षेत्रों में ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करनेे को जहां मच्छर पनपने का खतरा बना हुआ है।
श्री नेगी ने निकायों को अपने स्तर से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सटे सीमांत उप नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू निरोधात्मक गतिविधियां जैसे डेंगू मच्छर के पैदा होने के स्थान को नष्ट करना, फागिंग करने के साथ-साथ डेंगू से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार आदि के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।




