उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–:अब ऑनलाइन पढ़ाएंगे शिक्षक घरों से,स्कूल जाने पर रोक लगी, शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए निर्देश ।।

देहरादून-
वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंतित उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने आज शिक्षकों के स्कूल आने पर रोक लगा दी है जिसके आदेश आज शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए ।
शिक्षा सचिव मीनाक्षीसुंदरम के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई या अन्य संचार माध्यमों के लिए शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा रहा है जिससे कोविड-19 के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

इसलिए ऑनलाइन शिक्षण के लिए शिक्षकों को घर से ही अध्यापन कार्य करने की व्यवस्था विद्यालय द्वारा सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है ताकि संक्रमण की संभावना को न्यूनतम किया जा सके यानी साफ है कि अब जिन शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्कूल बुलाया जा रहा है उन शिक्षकों को घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।
Ad Ad
To Top