अन्य

बड़ी खबर–: अब इस तारीख से स्कूल में रहेगी चहल पहल कैबिनेट ने दी मंजूरी, पढ़ें नियम और शर्तें

देहरादून

उत्तराखंड राज्य में स्कूलों के खुलने को लेकर कैबिनेट में मंजूरी देते हुए भारत सरकार की गाइडलाइंस को फॉलो करने के भी निर्देश दिए हैं इस तरह राज्य में दो नवंबर से स्कूल खुलने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा तथा मार्च से बंद स्कूलों में एक बार फिर चहल पहल देखने को मिलेगी। सरकार ने प्राइवेट बोर्डिंग स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की कक्षाओं की पढ़ाई के संचालन को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आज दिशा निर्देश जारी किए हैं

इसके अलावा गाइडलाइंस में करते कोविड-19 को लेकर जारी की गई है सरकार ने दसवीं और बारहवीं के बोर्डिंग स्कूलों की कक्षाओं शुरू करने को मंजूरी दिए जाने के साथ ही उन्हीं छात्र-छात्राओं और स्टाफ को बोर्डिंग में रहने के निर्देश दिए हैं जिनके पास कोरोनावायरस रिपोर्ट कम से कम 72 घंटे पहले की होगी।इसके अलावा जो बच्चे ऑनलाइन पढ़ना चाहेंगे उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी ।

Ad Ad
To Top