उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(वात्सल्य योजना) जिसने कोविड में मां और पिता को खोया उसके लिए राज्य में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की हुई घोषणा, बच्चों को प्रतिमाह भी देगी सरकार ।।

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की घोषणा की है। यह योजना उन अनाथ बच्चों के लिए है, जिन्होंने कोविड -19 के संक्रमण से अपने माता – पिता को खोया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ऐसे अनाथ बच्चों की आयु 21 वर्ष होने तक उनके भरण पोषण, शिक्षा एवं रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। ऐसे बच्चों को प्रतिमाह 3000 रुपए भरण- पोषण भत्ता दिया जाएगा। इन अनाथ बच्चों की पैतृक संपत्ति के लिए नियम बनाए जायेंगे कि, उनके वयस्क होने तक उनकी पैतृक संपत्ति को बेचने का अधिकार किसी को नहीं होगा। यह जिम्मेदारी संबंधित जिले के जिलाधिकारी की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  (आदेश) उत्तराखंड इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें, है मतलब की खबर ।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु कोविड -19 संक्रमण के कारण हुई है उन बच्चों को राज्य सरकार की सरकारी नौकरियों में 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बागेश्वर)वर्षों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान, कुंती नाले के सुरक्षात्मक कार्यों को ₹4.62 करोड़ स्वीकृत ।।

साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में ऐसे बच्चों को भी प्रतिमाह 3000 रुपए का भरण -पोषण भत्ता दिया जायेगा। जिनके परिवार में कमाने वाला एकमात्र मुखिया था और जिनकी मृत्यु कोविड -19 संक्रमण से हुई हो।

Ad
To Top