उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए जारी की एडवाइजरी एक अप्रैल से होगी लागू।।।

देहरादून-
आखिर जिस चीज की आशंका थी वहीं अब धीरे-धीरे उत्तराखंड राज्य की जनता के सामने आता जा रहा है राज्य में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बाद अब राज्य सरकार ने गंभीरता लेते हुए एक अप्रैल से प्रदेश में आने वाले तमाम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है, इसके तहत जो भी लोग महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटका, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली या राजस्थान से

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

सड़क मार्ग, हवाई मार्ग व ट्रेन से उत्तराखंड आ रहे हैं उन्हें आरटी पीसीआर नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी, वहीं यह भी साफ कर दिया गया है कि जो भी इन राज्यों से लोग आ रहे हैं या फिर उत्तराखंड के लोग सभी को सोशल डिस्टेंसिंग और केंद्रीय गृह मंत्रालय व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तमाम गाइडलाइन का पालन करना होगा,

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) हाथी करिडोर, रेलवे अब इस तकनीक से बचाएगा हाथियों को, लालकुआं से होगी शुरुआत।।

65 साल से ऊपर के बुजुर्ग प्रेग्नेंट महिलाएं व 10 साल से कम उम्र के बच्चों को ऐसे समय में ही यात्रा करने दी जाए, जब बेहद जरूरी हो वही डिस्ट्रिक्ट प्रशासन कोविड-19 test कराने की व्यवस्था एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन और सभी बॉर्डर चेक पोस्ट में करें और जो भी यात्री पॉजिटिव आए उस वह केंद्र व राज्य सरकार की तमाम s.o.p. का पालन करें, वहीं यह भी साफ कर दिया गया है कि राज्य के अंदर और राज्यों से उत्तराखंड आने के मूवमेंट और खाद्य सामग्री मैं किसी भी तरीके की रोक नहीं होगी,

Ad Ad
To Top