उत्तराखण्ड

बड़ा हादसा–: ट्रक,बस की आमने सामने की टक्कर, दोनों के परिचालकों की घटनास्थल पर मौत, लगा जाम ।।

बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर में दो की मौत, एक दर्जन से ऊपर यात्री घायल

लखीमपुर खीरी। विश्व कांत त्रिपाठी

पंजाब से लखीमपुर आ रही बस पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा खेड़ा में कोहरे के कारण ट्रक से आमने-सामने टकरा गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि था बस तथा ट्रक दोनों के क्लीनरों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
वहीं बस में सफर कर रहे करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए घटना घटते ही बस में सवार यात्रियों मैं चीख पुकार मच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज दोपहर डग्गामारी बस पंजाब से सवारी लेकर के. एस. खैरा की बस लखीमपुर आ रही थी पूरनपुर से निकलते ही गढ़वा खेड़ा के पास कोहरे के कारण ट्रक और बस आपस में टकरा गए जिससे बहुत बड़ा हादसा हो गया।

Ad Ad
To Top