अन्य

(बड़ा रेस्क्यू अभियान )नैनीताल पुलिस की तत्परता से बची पांच घायलों की जान, पुलिस ने घुप अंधेरे में इस तरह से चलाया रेस्क्यू, (देखें वीडियो)

नैनीताल पुलिस की तत्परता से बची पांच घायलों की जान सभी ने सराहा उत्तराखंड पुलिस को ।।
नैनीताल
बीती रात कालाढूंगी थाना क्षेत्र के नैनीताल रोड प्रिया बैण्ड के पास एक सड़क हादसे में कार सं0- UP21-0620 i10 दुर्घटना ग्रस्त होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।
दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व मे पुलिस बल द्वारा आपदा उपकरणों के साथ त्वरित कार्यवाही कर मौके पर पहुँचकर रस्से की मदद से खाई में गिरे घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर सरकारी/अन्य वाहनो की मदद से घायलो को उपचार हेतु CHC कालाढूंगी लाया गया।


घटना में कमल पुत्र स्व0 श्री आनन्द सिंह नि0 ग्राम भुड़ सिकोई जिला मुरादाबाद राज्य उ0प्र0 उम्र 31 वर्ष,खालीद पुत्र अब्दुल सलाम नि0 उपरोक्त उम्र 30वर्ष,रवि प्रताप पुत्र भानू प्रताप नि0 मौ0 आशियाना कॉलोनी थाना सिविल लाइन जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष, प्रकाश पुत्र भानू प्रताप नि0 गोपाल सिंह नि0 उपरोक्त उम्र 26 वर्ष,
तथा दीपक उर्फ दीपू पुत्र गोपाल सिंह नि0 उपरोक्त उम्र 20 वर्ष गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये ।
गहन अंधकार एवं रात्रि होने के चलते राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस टीम को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा उसके बावजूद भी किसी तरीके से पुलिस की रेस्क्यू टीम ने उन सभी लोगों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाया , रात्रि में तुरंत सहायता मिल जाने पर बाहर से घूमने आए सभी सैलानियों ने उत्तराखंड पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की पुलिस टीम मेंथा ना अध्यक्ष कालाढूंगी दिनेश नाथ,उ0नि0 श्री मनोज कुमार यादव,कानि0 पवन कुमार,चालक अतीक अहमद,कानि0 मनोज जोशी किशन नाथ,जयवीर सिंह,उपेन्द्र यादव तथा होमगार्ड का जवान मोहन चन्द्र जोशी शामिल थे।

Ad Ad
To Top