ओए लाटे फिल्म का हुआ विमोचन।
विधायक संजीव आर्य रहे मुख्य अतिथि।
कालाढूंगी।
कालाढूंगी निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता मयंक मेहरा के निर्देशन में बनी शॉट फिल्म ओए लाटे का नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने विमोचन किया। यह फिल्म 27 मिनट की शॉट फिल्म है जिसके निर्माता व निर्देशक खुद मयंक मेहरा हैं। जिनके द्वारा इस फिल्म को नैनीताल पहाड़ के नलनी गांव में फिल्माया गया है। इसमें गांव के एक सीधे साधे लड़के की कहानी है। फिल्म में गांव के कमजोर व सीधे साधे लोगों को गांव के रसूखदार लोगों द्वारा किस तरह प्रताड़ित किया जाता है यह दर्शाया गया है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में नशे के बढ़ते चलन से क्या नुकसान हो रहा है नशे से दूर कैसे रहना है यह सीख भी दी गयी है। फिल्म के स्थानीय कलाकारों में नीरज तिवारी, राजेश आर्या, प्रकाश नैनवाल, नंदन कुमार, यशवंत बिष्ट, जनक उप्पल, डम्पी, संजीव विर्मल, प्रियंका राणा, पूजा राणा, मेघा राणा हैं। फिल्म में म्यूजिक नदीम नेड्डी व आवाज सतीश पांडे ने दी। इस दौरान मयंक मेहरा ने फिल्म शूटिंग के दौरान सहयोग के लिए नलनी गांव के लोगों का आभार जताया। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि मयंक मेहरा का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमारा उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। उत्तराखंड फिल्म हब के रूप में उभरे इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। फिल्म हब के रूप में और अधिक प्रयास हों वह इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता वरुण प्रताप भाकुनी सहित विक्की योगी, प्रशांत भैंसोड़ा, सूरज सनवाल आदि ने मयंक मेहरा व कलाकारों की सराहना की। इस दौरान अरुण मेहरा, गिरीश भट्ट, मो, मेहताब, किशन सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, किशन बण गोस्वामी, मो, सलाम, पुष्कर अधिकारी, रवि यादव, दीपक बनोला, मो, रज्जाक आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।




