फर्जी फेसबुक आई०डी०बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर एक गिरफ्तार ।
चंपावत
पंचेश्वर क्षेत्र में अज्ञात युवक के द्वारा पुष्कर सिंह पुत्र श्री भवान सिंह, निवासी ग्राम मटियानी के नाम की फेसबुक आईडी बनाकर
सोशल मीडिया में उसके परिजनों, दोस्तो को आपत्तिजनक मैसेज प्रसारित जिस पर पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए साइबर सैल के द्वारा फेसबुक के माध्यम से फेसबुक आई0डी0 बनाने वाले की पहचान साइबर सैल चम्पावत द्वारा जॉच की गई तो जॉच में वादी की फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाने वाले की पहचान सूरज सिंह पुत्र हीरा सिंह, निवासी ग्राम मटियानी, कोतवाली पंचेश्वर,जनपद चंपावत, के रूप में हुई साइबर सेल टीम ने सूरज को दिल्ली से कोतवाली पंचेश्वर में बुलाकर उसकी काउन्सलिंग करायी । सूरज द्वारा भविष्य मे दुबारा इस प्रकार की गलती नही करने तथा लिखित में माफीनामा देने पर उसके विरूद्ध पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान किया गया।
सूरज ने पूछताछ में बताया कि पुष्कर एवं सूरज दोनो एक ही गांव के निवासी है। दोनो दिल्ली में नौकरी करते थे । लॉक डाउन के बाद से दोनो घर पर थे व आजकल फिर से दिल्ली में हैं।। दोनो के घरों में आपसी विवाद/रंजिश होने के कारण सूरज द्वारा पुष्कर को सबक सिखाने के लिए उसकी फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर आपत्तिजनक मैसेज किये गये ।




