उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ हादसा अपडेट-: राज्यपाल, एवं मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, घायल निधि को किया अस्पताल से डिस्चार्ज।खबर विस्तार से,

   पिथौरागढ़ अपडेट–:

पिथौरागढ़

शुक्रवार 21अगस्त,को प्रातः करीब 3ः30 बजे तहसील पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चैसर तोक में अतिवृष्टि से 01 दोमंजिला भवन क्षतिग्रस्त होने से उक्त भवन में रह रहे 04 व्यक्ति दब गये थे। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों द्वारा खोजबीन कार्य कर मलवे से चारों व्यक्तियों को निकाला गया।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर 108 एम्बुलेंस, राजस्व,पुलिस, एसडीआरएफ मौके पर पंहुची।एम्बुलैंस के माध्यम से घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना स्थल पर तत्काल उपजिलाधिकारी तुसार सैनी ने पंहुच कर निरीक्षण किया गया।


घटना में 04 व्यक्तियों में से 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी सामान्य घायल को घटना स्थल से निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ लाया गया व उपचार उपरांत सामान्य घायल को डिस्चार्ज कर दिया गया।
उक्त घटना में 03 मृतकों में कुशाल नाथ पुत्र गोविन्द नाथ उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ग्राम चैसर तहसील पिथौरागढ़, धनंजय पुत्र कुशाल नाथ उम्र लगभग 07 वर्ष व निकिता पुत्री कुशाल नाथ उम्र लगभग 03 वर्ष की मृृत्यु हो गयी व एक सामान्य घायल महिला निधि पत्नी  कुशाल नाथ उम्र लगभग 25 वर्ष ग्राम चैसर को प्राथमिक उपचार कर डिस्चार्ज कर दिया गया।
पिथौरागढ़ जिले के ग्राम चैसर में हुई इस दुःखद घटना में दुख एवं अपनी संवेदना प्रकट करते हुए राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य एवं मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व जनपद पिथौरागढ़ के प्रभारी मंत्री श्री अरविंद पाण्डेय, जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा घटना में दुःख ब्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में मृतकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल ने उपजिलाधिकारी सदर तुसार सैनी के साथ घटना स्थल पर पंहुचकर मृतकों के प्रति शोक ब्यक्त करते हुए परिवार जनों को दुःख की इस घड़ी में सांत्वना दी। उन्होंने इस दौरान घटना स्थल का भी निरीक्षण कर खतरे की जद में आए उक्त भवन से लगे भवन जिसमें वर्तमान में कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है भवन खण्डकर है, जो जीर्ण शीर्ण है जिससे खतरा बना है उसे शीघ्र हटाने के निर्देश दिए,ताकि पुनः इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
मौके पर पंहुचे अपर जिलाधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षक को तत्काल सभी प्रभावितों को राहत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
                                       
                               

To Top