उधमसिंह नगर

पर्यावरण संरक्षण–: पौने दो लाख वृक्षों को लगा कर मनाया जाएगा हरेला पर्व।

रूद्रपुर
पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस वर्ष हरेला पर्व के दौरान पौने दो लाख मिश्रित प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया जाएगा जनपद को हरा भरा बनाने के लिए सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है यह बात आज जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने कैंपा निधि से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।


श्री खैरवाल ने कहा कि राज्य में बृहद रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम हरेला पर्व के दौरान मनाया जाएगा इसको देखते हुए इस वर्ष 16 जुलाई को हरेला पर्व के दौरान पूरे जनपद में पौने दो लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
श्री खैरवाल ने कहा प्लांटेशन से जहां वनो की सुरक्षा होती है वही साफ सुथरा पर्यावरण की भी प्राप्ति होती है। उन्होने कहा कि हरेला पर्व हमे प्रकृति व पर्यावरण से जोडता है। उन्होने सभी विभाग को हरेला पर्व की जानकारी के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने के साथ वृक्ष लगाने के स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी नितीश मणी त्रिपाठी व तराई केंद्रीय वन प्रभाग की प्रभागीय वनाधिकारी डॉक्टर अभिलाषा सिह ने हरेला पर्व पर वृक्षा रोपण की प्लानिंग के तहत पौधो की व्यवस्थाओं के अनुरूप सागौन, आंवला, सीशम, जामुन, के अलावा इंडोर प्लांट पौधों​ के रोपण की बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर वृक्षा रोपण किया जाना है उन स्थानों को भी चिन्हित कर फलदार पौधो के साथ ही छायादार वृक्षो को भी लगाया जायेगा।

Ad Ad
To Top