अन्य

पबजी के लिए मोबाइल नहीं दिया तो बेटे ने कर दिया यह कांड (बच्चों की बदल रही है दुनिया)

मेरठ
अपनी दुनिया में मस्त रहने वाले बच्चे छोटी सी उम्र में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसके लिए उनको जीवन भर पछताना पड़ता है ताजा घटनाक्रम के अनुसार एक पिता द्वारा अपने पुत्र को पब्जी खेलने से रोकने पर बच्चे ने आक्रोश में आकर अपने पिता की ही गर्दन पर वार कर दिया पुत्र यहां भी नहीं रुका तथा उसने अपने ऊपर भी चाकू से वार कर लिया जिससे पिता पुत्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है इस घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

घटनाक्रम के अनुसार खरखौदा के जमुना नगर में एक नाबालिक बच्चे ने   गुरुवार को अपने पिता इरफान से पबजी खेलने के लिए मोबाइल मांगा। पिता ने मोबाइल नही दिया। इस पर तैश में आकर नाबालिक कमरे में रखा चाकू निकालकर लाया और पिता के गर्दन व पैर पर कई वार कर दिए। इसके बाद नाबालिक यहां पर भी नहीं रुका और उसने अपनी गर्दन पर भी चाकू मार लिया। दोनों की चीख-पुकार सुनकर के परिजनों ने दोनों को मेडिकल कालेज मेरठ में भर्ती कराया है। जहां बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी किठोर देवेश कुमार कहते हैं यह घटना जमुना नगर मैं घटी जिसमें पुलिस जांच कर रही है फिलहाल पिता-पुत्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं जहां आमिर की हालत नाजुक बताई गई है।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने पिछले दिनों चाइनीज एप पबजी को यहां प्रतिबंधित कर दिया था तथा प्ले स्टोर से हटा दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि यह गेम अभी कुछ वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड कर खेला जा रहा है।

Ad Ad
To Top