उत्तराखण्ड

(नैनीताल) स्वरोजगार को इस तरह से पटरी पर ला रहे हैं DM धीरज सिंह गर्ब्याल,बेमौसमी सब्जी उत्पादन से लोगों का सबरेगा का भविष्य ।।

नैनीताल
उत्तराखंड में बेमौसमी सब्जी, और फूलों की पैदावार रोजगार को और अधिक बढ़ावा दे सकती है नैनीताल जनपद में चलाए जा रहे हैं इस अभियान मे जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल विशेष रूचि लेकर स्वरोजगार के रास्ते तलाश रहे है श्री गर्ब्याल ने बेमौसमी सब्जी एंव पुष्पोत्पादन को बढावा देने के उद्देश्य से जनपद में पहली बार जिला प्लान के अन्तर्गत 90 प्रतिशत सब्सिडी पर जी॰आई॰ स्ट्रक्चर्ड,स्टील फ़्रेम्ड एवं बांस के फ़्रेम में निर्मित लगभग 600 पॉलीहाउस का वितरण क करने का फैसला लिया है साथ ही व्यवसायिक रूप में पुष्प उत्पादन एंव सघन बेमौसमी सब्जी उत्पादन करने हेतु 100 से 600 वर्गमी0 के जीआई पाइप में भी सघन कलस्टर के रूप में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वंय सहायता समूहों को भी खनन न्यास निधि से 100 से 500 वर्ग मी0 आकार के पॉलीहाउस स्वरोजगार करने हेतु प्रदान किये जा रहे।
श्री गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक एवं गरीब परिवारों को लाभान्वित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर परिवारों तथा बेरोज़गारों को प्राथमिकता दी जा रही है, अतः जो भी व्यक्ति,समूह इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वह अपने ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकरी या जनपद स्तर में मुख्य उद्यान अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।


Ad Ad
To Top