हल्द्वानी
जनपद के 87 शिक्षकों को चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की सूची निर्गत करने पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने आभार जताया है ।



उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने नैनीताल जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल कमलेश कुमार गुप्ता का धन्यवाद को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन की मेहनत एवं लगन का ही परिणाम है जिसे आज 87 शिक्षकों का चयन एवं पदोन्नति संभव हो पाई है जिसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते है तथा शिक्षकों को भी बधाइयां प्रेषित देते हैं |
बताते चलें कि चयन वेतनमान एक ही पद पर संतोषजनक 10 वर्ष की सेवा करने पर प्राप्त होता है, जबकि प्रोन्नत वेतनमान एक ही पद पर लगातार 12 वर्षों की संतोषजनक सेवा करने पर प्रदान किया जाता है, बशर्ते कि इस अवधि में शिक्षक को पदोन्नति का मौका न दिया गया हो और शिक्षक के खिलाफ कोई प्रतिकूल प्रविष्टि नहीं की गई हो|




