उत्तराखण्ड

नैनीताल-: नैनीताल आना है तो यह खबर है आपके काम की,कोरोना जांच ना कराए जाने पर पुलिस ने 366 वाहन सीमा से ही लौटायें 1428 पर्यटक नहीं कर पाए नैनी झील का दीदार,यह खबर है आपके काम की ।।

वर्तमान कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन का आज दूसरे दिन भी नैनीताल पुलिस द्वारा सख्ती से जारी रहा है।

नैनीताल
आज जनपद नैनीताल की सीमाओ से लगे विभिन्न बैरियर (बेल बाबा बैरियर टीपीनगर हल्द्वानी, सुभाष नगर बैरियर थाना लालकुआं, हल्दुआ/मालधन बैरियर रामनगर, गडप्पू बैरियर कालाढूंगी) के माध्यम से जनपद नैनीताल की सीमा में विभिन्न राज्यों से प्रवेश करने वाले कुल 1428 वाहनों मै सवार 8022 व्यक्तियों की चेकिंग की गई। जिनमें से कोविड-19 टेस्ट (आरटी पीसीआर/रैपिड एंटीजन टेस्ट) कराकर ना आने वाले 366 वाहनों में सवार कुल 1428 यात्रियों को जनपद की सीमाओं से उनके प्रदेश वापस भेजा दिया गया तथा जनपद की सीमाओं में कुल 1062 वाहनों सहित 7052 यात्रियों पर्यटकों को नैनीताल जाने के लिए प्रवेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) यहां जिलाधिकारी ने एक ही झटके में 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त।।


मेंटल पुलिस ने आम जनमानस से तथा उत्तराखंड आने वाले लोगों से अपील करते हुए अनुरोध किया है कि नैनीताल भ्रमण से पूर्व स्वयं की कोविड-19 से संबंधित टेस्ट अवश्य कराएं एवं भ्रमण के दौरान कोविड-19 संबंधी रिपोर्ट पुलिस/स्वास्थ्य विभाग की चेकिंग के दौरान दिखाकर सहयोग करें और अपनी यात्रा को सुखद बनाएं साथ ही कोरोना महामारी की चेन तोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

Ad Ad
To Top