उत्तराखण्ड

नैनीताल-: कोरोना कर्फ्यू के दौरान संबंधित यहां से जारी करवा सकते हैं पास जिलाधिकारी ने दिए निर्देश.।।

नैनीताल


जिला अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू काल के दौरान आवश्यक सेवाओं को संचालित किए जाने हेतु कंटेंटमेंट जोन को छोड़कर पास निर्गत करने की व्यवस्था जारी करते हुए कुछ सेवाएं जिनके संचालन में छूट दी है जिसके लिए जिलाधिकारी ने पास हेतु इन अधिकारियों को अधिकृत किया है।
एक आदेश के अनुसार विवाह समारोह में अधिकतम 50 व्यक्तियों को नाम के साथ अनुमति मान्य करते हुए संबंधित उप जिलाधिकारी,सिटी मजिस्ट्रेट,नगर नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा पास निर्गत किए जाएंगे जबकि केंद्र और राज्य सरकार के अधीनस्थ कार्यालय अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व के द्वारा पास दिया जायेगा इसके अलावा समस्त बैंकिंग सेवाएं वित्तीय संस्थान एवं बीमा कंपनी सहित अन्य को संबंधित शाखा प्रबंधक पास जारी करेंगे वही पौधारोपण वृक्षारोपण एवं वनाग्नि रोकथाम तथा वन्य जीव सुरक्षा हेतु संबंधित प्रभागीय वनाधिकार को अधिकृत किया है इसके अलावा कृषि कार्य हेतु किसानों और खेत श्रमिकों द्वारा खेती संचालन के लिए मुख्य कृषि अधिकारी, बागबानी गतिविधियों के संचालन के लिए मुख्य उद्यान अधिकारी पशुपालन एवं संबद्ध कार्य हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा आकस्मिक एक स्थान से दूसरे स्थान आवागमन करने के लिए संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट तथा थाना अध्यक्ष के अलावा दैनिक विद्युत नलकूप जलापूर्ति व संचार सुविधा मुहैया कराने के लिए संबंधित अधिशासी अभियंता को अधिकृत किया है इसके अलावा आदेश में अंतरराज्यीय परिवहन हेतु स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा उक्त के अतिरिक्त पूर्व में कोरोना कर्फ्यू अवधि लॉकडाउन के पास निर्गत किए जाने हेतु नामित अधिकारी भी पूर्व की भांति यथावत कार्यों का निर्वहन करेंगे साथ ही आपातकालीन सेवाएं आवश्यक सेवाएं एवं मालवाहक वाहनों का आवागमन अनुमान्य है उन्हें रोका नहीं जाएगा जिसके लिए सभी को निर्देश कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) बढ़ते तापमान के बरसात की दस्तक ।।

महत्वपूर्ण COVID 19 लिंक- उत्तराखंड

📌 सैंपल कलेक्शन केंद्रों की जानकारी :
https://covid19.uk.gov.in/map/sccLocation.aspx

📢COVID19 रिपोर्ट डाउनलोड हेतु:
covid19.uk.gov.in
(14th April 2021, के बाद किया गए टेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध , टेस्ट के उपरांत प्राप्त 13 अंको वाला SRF ID और मोबाइल नंबर से करे रिपोर्ट प्राप्त)

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं को मिली एक और लंबी दूरी की नई एक्सप्रेस ट्रेन,इस दिन से होगा संचालन।।

😷 अस्पताल में बेड्स की स्तिथि, साथ ही अस्पताल PRO का नंबर:
https://covid19.uk.gov.in/bedssummary.aspx

👩‍⚕️ डॉक्टर की सलाह, परामर्श के लिए: http://www.esanjeevaniopd.in/Register

मोबाइल एप्प के लिए:
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.hied.esanjeevaniopd&hl=en_US

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड में रिश्वत लेते दो विजिलेंस ने किये गिरफ़्तार।।

या कॉल करे: 9412080703, 9412080622, 9412080686, 9412080554

📞 किसी अन्य प्रकार की जानकारी के लिए कॉल करे 104 (24X7) / 0135-2609500/ जिला कंट्रोल रूम.

📭 covid19statewarroomuk@gmail.com पर अपने सुझाव शेयर करे।

Ad
To Top