सुंदरकांड मंडल ने शहर से बटोरीं खंडित मूर्तियां व निष्प्रयोज्य धार्मिक कैलेंडर तथा हवन राख।
पलिया कलां लखीमपुर खीरी ( विश्व कांत त्रिपाठी)
शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था श्री सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल द्वारा मंगलवार शाम तक नगर में लाउडस्पीकर लगे वाहन से शहर मे घूम कर लोगों के घरों से खंडित मूर्तियां तथा निष्प्रयोज्य धार्मिक कैलेंडर ,फटी पुरानी पुस्तकें , हवन की राख आदि को एकत्र कर शारदा नदी तट पर ले जाया गया जहाँ देर शाम वहां एक गड्ढा खोदकर उसमे समस्त सामान को गाड़ दिया गया। समाजिक संगठन द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की शहर के अनेक गणमान्य लोग जमकर सराहना कर रहे हैं ।

प्रातः 10:00 बजे श्री सुंदरकांड मंडल पलिया के बैनर व धार्मिक झंडे लगा वाहन सबसे पहले मोहल्ला सिंगहिया पहुंचा, वहां से मोहल्ला किसान, मोहल्ला भर, किसान, बाजार ,काकूपुरियान, रंगरेजान, पठान होते हुए संपूर्णानगर रोड पर पहुंचा । पश्चात पुलिस चौकी चौराहा होते हुए माल गोदाम रोड और नगर पालिका रोड टेहरा शहरी पहुंचा ।
लोगों ने अपने घरों में रखे जीर्ण शीर्ण कैलेंडर, धार्मिक पुस्तकें व खंडित मूर्तियां तथा हवन आदि की राख को अत्यंत खुशी के साथ सुंदरकांड मंडल को धन्यवाद देते हुए वाहन में रखा, पश्चात मंडल के सदस्यों ने उसे शारदा नदी तट पर ले जाकर एक गड्ढा खोदवाकर उसमें समायोजित कराया ।
इस मौके पर सुंदरकांड मंडल के संरक्षक निरंकार प्रसाद बरनवाल, उमाशंकर मिश्रा, रामचंद्र शुक्ल, विश्व कांत त्रिपाठी, पंडित आशीष कुमार मिश्र सानू ,अनुराग मिश्रा, मनोज गुप्ता ,राकेश मिश्रा, सक्षम शुक्ला,राम सागर गांधी, विजय वाजपेई, अतुल गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।
मंडल की इस पहल का पूरे शहर में स्वागत कर भरपूर सराहना की गई।




