गदरपुर।
जरूरतमंदों को कुछ राहत मिल जाए उसको देखते हुए एक सामाजिक संगठन ने ठंड से ठिठुरने वाले लोगों के लिए कपड़े उपलब्ध कराने का एक प्लेट फार्म उपलब्ध किया है जिसके तहत पब्लिक हैल्प सोसायटी द्वारा गदरपुर स्तिथ कंबोज धर्मशाला में नेकी की दीवार का उद्धघाटन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन सुरेश कंबोज के द्वारा रिबन काटकर उद्धघाटन किया गया। कंबोज द्वारा पब्लिक हैल्प सोसायटी को हर संभव मदद करने के लिए कहा गया,इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष मोहित अरोरा द्वारा कहा गया कि हमारे द्वारा समय समय पर पहले भी जरूरतमंद व्यक्तियों को कपड़ो का वितरण किया जाता रहा है और अब गदरपुर स्तिथ कंबोज धर्मशाला में नेकी की दीवार के जरिये लोगो तक कपड़ा जूता चप्पल आदि पहुचाया जा सकेगा,और आम जनता से भी अनुरोध किया गया कि आप भी आगे बढ़कर सोसायटी के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करे इस दौरान सोसायटी की कोषाध्यक्ष चन्द्रिका फौगाट, वंश अनेजा,महेंद्र पाल,शाहनूर अली,महेंद्र सिंह,दीपक कंबोज,विकास कंबोज,सुखविंदर कंबोज आदि लोग उपस्थित थे।