बरेली
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने स्पेशल ट्रेन से इज्जतनगर-पीलीभीत-बीसलपुर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग तथा आमान परिवर्तनाधीन बीसलपुर-शहबाजनगर रेल खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने पीलीभीत, भोपतपुर एवं बीसलपुर रेलवे स्टेशनों पर तैयार किए जा रहे रेक हैण्डलिंग साइड का गहन निरीक्षण कर किए जा रहे विकास कार्यों का जाएजा लिया। आमान परिवर्तनाधीन बीसलपुर-शहबाजनगर रेल खंड पर मंडल रेल प्रबंधक ने मार्गवर्ती स्टेशनों, प्वाइंट्स एवं क्रासिंग तथा समपारों एवं सीमित ऊँचाई वाले पुलों इत्यादि का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को उक्त आमान परितवर्तन परियोजना को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर मंडल के शाखा अधिकारियों सहित निर्माण संगठन के अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।




