पिथौरागढ़

निराश्रित पशुओं को प्रशासन के साथ महिलाएं भी उपलब्ध करा रही हैं चारा सीमांत जनपद में लॉक डाउन का पूरी तरह से हो रहा है पालन।

पिथौरागढ़

कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण को देखते हुए लाॅक डाउन के दौरान नगरीय क्षेत्रों के निराश्रित गौवंशीय पशुओं के अतिरिक्त श्वान पशुओं को पशुपालन विभाग द्वारा चारा-पानी,भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने स्वयं जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वयं इन पशुओं को चारा एवं श्वान पशुओं को दूध,ब्रेड, अंडा वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव मना उल्लास पूर्वक।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि लॉक डाउन के दौरान जिले में कोई भी निराश्रित पशु व श्वान भूखा न रहे इस हेतु पशुपालन विभाग के माध्यम से इन्हें चारा व भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है,आम जनता भी अपने घर के निकट इन पशुओं को चारा दे सकती है ताकि लॉक डाउन में वह भूखे न रहें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जिला मुख्यालय में इन निराश्रित पशुओं हेतु चारे की ब्यवस्था विकास खण्ड मूनाकोट के ग्राम रियासी की महिलाओं द्वारा की जा रही है,जिन्हें पूर्व में पशुपालन विभाग द्वारा नि:शुल्क चारा बीज उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) जूझते आपदा का हेली बना साधन,सीएम के निर्देश पर आदि कैलाश मार्ग पर फंसे तीर्थ यात्रियों को हेली से किया रेस्क्यू।।


इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्यासागर कापड़ी,उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पंकज जोशी,डॉ लाल सिंह सामन्त,डॉ मनोज जोशी ,मदन सिंह,लक्ष्मण सिंह आदि के द्वारा नियमित रूप से चारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

Ad Ad
To Top