अन्य

(नसीहत) महिलाओं की आपत्तिजनक पोस्ट बनाकर शेयर करने पर, फेसबुक हेड क्वार्टर ने लिया संज्ञान, पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोचा, भेजा जेल ।।

मेरठ
समाज में महिलाओं को बदनाम करने के लिए कुछ ऐसे सिरफिरे लोग भी हैं जो घटनाओं को अंजाम देकर यह सोच कर खुश होते हैं कि हमें अब कोई पकड़ नहीं पाएगा लेकिन अब पुलिस की तीसरी आंख इन सिरफिरे लोगों के गिरेबान पर आसानी के साथ पहुंचकर उनको उनके गलत इरादों के मंसूबों को फेल करते हुए कानून के शिकंजे में डाल रही हैं यह घटनाओं उन लोगों के लिए एक सबक होगी जो अपने आप को कानून से आगे बढ़कर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के बाद खुश होकर कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं इसी तरह की एक घटना को मेरठ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर समाज के सामने पेश किया जो अपने को आईटी प्लेटफार्म में माहिर समझता था घटनाक्रम के अनुसार थाना गंगानगर पुलिस ने चार माह बाद कैलीफोर्निया से आई रिपोर्ट के बाद एक सिरफिरे व्यक्ति को दबोचा है। व्यक्ति पर आरोप है कि वह महिलाओं के फोटो एडिट करके दूसरे लोगों के साथ जोड़कर फेसबुक पर पोस्ट करता था। उसकी इसी हरकत की शिकायत करते हुए एक युवक ने गंगानगर थाने में पांच माह पूर्व शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल ने फेसबुक के मुख्यालय कैलीफोर्निया से जानकारी एकत्र कर अपनी रिपोर्ट बनाकर गंगानगर पुलिस को सौंपी। जिसमें आरोपों की पुष्टि हो गई और पुलिस ने उसे दबिश देकर दबोच लिया। पुलिस को देखकर आरोपित घर की अलमारी में छिपकर बैठ गया था। आरोपित ने जमकर हंगामा किया। लेकिन पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले आई। आरोपित को संबंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।
गंगानगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने जुलाई में थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन व पत्नी की फोटो एडिट करके किसी युवक ने फेसबुक पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ पोस्ट कर रखी है। साथ ही फोटो पर तमाम भद्दे व अश्लील टिप्पणी भी की गई हैं। पुलिस ने पूरे मामले को साइबर सेल को सौंप दिया। साइबर सेल ने फेसुबक आइडी और मोबाइल नंबर के लिए फेसबुक के मुख्यालय कैलीफोर्निया में संपर्क साधा। कैलीफोर्निया से आई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित युवक उसका पड़ोसी ही निकला। गंगानगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपित पुलिस से छिपकर अलमारी में जा बैठा। काफी देर बाद स्वजनों से पूछताछ के बाद आरोपित सुमित माइकल पुत्र विनोद निवासी एल.ब्लाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित को आइटी एक्ट के तहत मुकदमे में जेल भेज जा रहा है।

Ad Ad
To Top