उत्तराखण्ड

नगरपालिका के नामित सभासदो का हुआ जोरदार स्वागत,

किच्छा:-

शासन द्वारा नामित सभासदगणों, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर जोरदार स्वागत किया।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है पार्टी द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देकर उन का मान बढ़ाया है, विधायक शुक्ला ने कहा कि शासन द्वारा नगरपालिका किच्छा में 4 नामित सभासद सरन संधू, देवेंद्र शर्मा, चंदन जायसवाल व राजीव सक्सेना एवं पार्टी के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता शैली फुटेला को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, वरिष्ठ नेत्री लता सिंह जी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित होने से निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विधायक राजेश शुक्ला ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर उनके व सरकार द्वारा किच्छा क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को बताएं एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ें। विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार एवं संगठन ने किच्छा को हर क्षेत्र में सर्वोपरि रखा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुन्दन लाल खुराना, मंडल अध्यक्ष विवेक राय, हरीश पंत, अशोक रघुवंशी, किशन गोयल, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा,गुलशन सिंधी, राजेश प्रताप सिंह, ओम तनेजा, प्रमोद ठुकराल, महेंद्र पाल, प्रकाश अरोड़ा, भुवन जोशी,गोल्डी गोराया, राकेश गुप्ता, भूपेंद्र नेगी, उमाशंकर रस्तोगी, जितेंद्र गुप्ता, चूड़ामणि सागर, हर्ष गंगवार, उदयवीर, ईश्वर बागवानी, शरीफ मलिक, अजय पाल, शुभाशीष विष्ट, सुनील कुमार, भूपेंद्र राय, रजत मिश्रा, त्रिलोक नेगी, जितेंद्र गुप्ता, जिनेंद्र जगमोहन, प्रदीप कुमार ,गफ्फार खान, अकील अहमद, हारून मलिक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad Ad
To Top