उत्तराखण्ड

(धोखेबाज)पहले दिया शादी का झांसा, फिर शारीरिक संबंध,फिर गर्भपात, फिर जान से मारने की धमकी, अब फंसा पुलिस के चंगुल में ।।

शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चंपावत
चम्पावत के थाना बनबसा में 2015 से एक युवक लगातार एक युवती के साथ शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा, लगातार संबंध बनाते बनाते कई बार उसने उस युवती का गर्भपात करवाया,लेकिन फिर भी उसने उक्त युवती से शादी नहीं की युवक द्वारा महिला से शादी ना करने पर युवती ने इस वर्ष 17 फरवरी को कोतवाली में तहरीर देते हुए युवक पर कार्रवाई करने की मांग की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए धीरज रावत उर्फ धर्मेंद्र पुत्र जगत सिंह, निवासी ग्राम चंद्रफार्म, थाना बनबसा, जनपद चंपावत द्वारा थाना बनबसा को गिरफ्तार कर लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

महिला ने तहरीर में कहा कि उक्त युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए तथा कई बार उससे जबरदस्ती गर्भपात करवाया गया। महिला द्वारा जब उससे शादी करने के लिए जोर दिया तो उसने शादी करने से मना कर दिया गया। पीड़िता ने जब अभियुक्त से शादी नहीं करने पर पुलिस से शिकायत करने के बारे में कहा गया तो पकड़े गए युवक द्वारा अपने दोस्त फुरकान पुत्र फारुख, निवासी नई बस्ती, मीना बाजार, थाना बनबसा जनपद चंपावत के साथ मिलकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई।पुलिस के अनुसार आरोपी दूसरे युवक फुरकान को गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad Ad
To Top