उत्तराखण्ड

देहरादून-: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौध।।

विश्व पर्यावरण दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुजराड़ा में किया वृक्षारोपण

देहरादून।

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के आवाहन पर रायपुर विधानसभा तपोवन नगर मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट के नेतृत्व में वार्ड 59 महंत इन्द्रेश चरण दास वाटिका गुजराडा मानसिंह में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)मुख्य सचिव ने पुलों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश ।।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वही युवा नेता शाकुल उनियाल ने बताया की उनकी टीम द्वारा जल्द ही उनके क्षेत्र में वृक्षारोपण का एक अभियान चलाया जायेगा। जिसमे लोगो को पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक किया जायेगा और वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) गीतकार प्रसून जोशी ने की सीएम धामी से मुलाकात।।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट, युवा नेता शाकुल उनियाल, मनोज कुकरेती, अवनीश कोठारी(जोनटी), अरुण फरासी, मुकेश कुकरेती,अभिषेक फरासी, पवन बामराडा,अनन्त फरासी, हिमांशु फरासी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Ad Ad
To Top