टिहरी
उत्तराखंड में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म एवं ब्लैक मेलिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामले में आज पुलिस में एक 15 वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर उसके परिजनों को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है आरोपी युवक युवती के साथ किए गए दुष्कर्म की बनाई वीडियो को डिलीट करने के लिए पैसे की डिमांड कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज दुष्कर्म के आरोपी अजय भंडारी पुत्र विशन सिंह भंडारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मोलनो पोखर को घोंटी पुल के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पाई,।
तहरीर के अनुसार अभियुक्त ने नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इसकी वीडियोग्राफी कर जिसके बाद युवती को बुलाकर अभियुक्त उक्त वीडियो को डिलीट करने के एवज में बार-बार दुष्कर्म तथा पैसे की मांग कर रहा था तथा ऐसा ना करने पर उस फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है जिससे नाबालिक काफी दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रही थी बाद में जब युवती ने इस घटना को परिजनों को बताया तो पुलिस में मामला दर्ज किया गया पुलिस ने आईटी एक्ट एवं पॉस्को अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर युवक का चालान कर दिया।




