उत्तराखण्ड

दुष्कर्म –:बढ़ रहा है महिलाओं पर उत्पीड़न, निकाह का झांसा, फिर दुष्कर्म, और अब मारपीट और धमकी ।।

निकाह का झांसा देकर नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप

राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से लगाई न्याय की गुहार
रामनगर।

महिलाओं के ऊपर जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है घटनाक्रम के अनुसार शहर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ एक युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र और पुलिस को तहरीर दी है।
बुधवार को ऊंटपडाव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र में बताया कि उसकी भतीजी मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि उसकी भतीजी बिहार से उसके पास पढ़ाई के लिए आयीं थी। महिला ने बताया कि इसी बीच उसकी शक्तिनगर निवासी भाभी उसकी भतीजी को अपने घर ले गयीं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड का प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेल इस दिन से होगा शुरू, तीन माह चलेगा मेला।।

वहां उसकी एक युवक से मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई थी। बीते दिनों किशोरी को युवक ने अपने घर पर बुलाया और निकाह का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और किशोरी एक माह की गर्भवती हो गई। आरोपी युवक ने उसको डराते-धमकाते हुए किसी से न कहने की बात कही। महिला ने बताया कि युवक ने उसकी भतीजी के साथ गाली गलौज करतें हुए मारपीट भी की थी घटना के बाद किशोरी ने आपबीती चाचा-चाची को बताई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) DM ने बैठक में इन अधिकारियों के वेतन पर लगाई रोक, इन विभागों को जारी किया नोटिस, हड़कंप।।

महिला अपनी भतीजी को लेकर अमिता लोहनी के कार्यालय पहुँची और मामले से अवगत कराया। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने लगातार महिलाओं के ऊपर हो रही छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि दुष्कर्म के मामले में कठोर कानून बनायें ताकि कोई भी व्यक्ति अपराध करतें हुए भयभीत हो।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) नगर मजिस्ट्रेट ने दुकान पर मारा छापा.161 कट्टे चावल मिले अधिक.अब होगी कार्रवाई।।

बताया कि पीड़ित किशोरी को हर सम्भव मदद की जायेंगी। बताया कि इस मामले में पुलिस के अधिकारियों से भी बात कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Ad
To Top
-->