क्राइम

दुष्कर्म–: नाबालिक सगी साली के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

कालाढुंगी।

नाबालिक सगी साली के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी जीजा गिरफ्तार।जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को थाना पीड़ित द्वारा थाना कालाढूंगी आकर स्वयं की नाबालिक पुत्री के साथ उसी के सगे जीजा द्वारा दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर थाना कालाढूंगी पुलिस ने आरोपो विनीत कुमार के खिलाफ धारा-376(2)च,ढ/376(3)/506 आई.पी.सी. व 5/6 पोक्सो अधि.के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्य को दी गई है। मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिनेश नाथ महंत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26 जुलाई को अभियुक्त विनीत कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी नाहरमझरा थाना नकुड़ जिला सहारनपुर उ0प्र0 को रविवार को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार टीम में उ0नि0 कोटाबाग चौकी प्रभारी जगदीप सिंह, कानि0 ललित बिष्ट वीरेंद्र रौतेला आदि थे।

To Top